Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Hindi News

Alert News : एनर्जी ड्रिंक से हो सकता है कैंसर, मिला जाँच में घातक केमिकल

  अब सावधान हो जाएं आप और आपके बच्चे क्योंकि आपके बच्चे और युवा एनर्जी ड्रिंक के सेवन  अधिक करने लग गए हैं हाल ही में राजधानी की लैब में जांच के बाद खुलासा हुआ है कि इसकी जांच में घातक केमिकल मिला पाया गया है जिससे आपको कैंसर हो सकता है।

चंबल के जंगली जानवरों ने किसान को नोच-नोचकर मार डाला

इटावा। इटावा चंबल के बीहड़ी क्षेत्र में जंगली जानवारों ने किसान को नोच-नोचकर मार डाला। उसका कंकाल खेत से क़रीब 100 मीटर दूर पड़ा मिला। मृतक के कपड़ों से परिजनों ने किसान की पहचान की। ग्रामीण एवं परिजनों ने तेंदुए और लकड़बग्घे के हमले की आशंका जताई है।

Delhi Girl Hit and Dragged Case : अंजलि के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली दरिंदगी

कंझावला, दिल्ली : नई दिल्ली के कंझावला इलाके में नए साल की सुबह एक भयानक घटना घटी, जब एक महिला को कार कुछ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे लड़की की मौत हो गई और उसे 40 किमी तक घसीटते हुए ले गई। नए सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि लड़की अपने दोस्त के साथ यात्रा कर रही थी और दोस्त ने पुलिस को सूचित नहीं किया। अब दोस्त ने मीडिया के सामने आकर कहा है कि अंजलि नशे में थी और इसलिए वह अकेली चली गई जब समझ में नहीं आया कि जब अंजलि दुर्घटना का शिकार हो गई तो क्या करना है। घटना के पांच आरोपी शराब के नशे में थे और उन्हें अपराध के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और लोगों में कोहराम मच गया है। अब दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी एंगल से हादसे का मुआयना कर रही है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में तत्काल रिपोर्ट मांगी है।  #delhigirldrag #delhigirlaccident #delhiaccident #अंजलि वीडियो देखेंः

Public Holidays Calendar 2023 : नए साल पर सार्वजनिक एवं त्यौहारअवकाश कैलेंडर 2023

नए साल 2023 में सरकारी कर्मचारियों को 29 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। बुधवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। इसमें दो अवकाश रविवार को होंगे। जारी सूची में तीन स्थानीय और दो कार्यकारी अवकाश दिए जाएंगे। नए साल का पहला स्थानीय अवकाश छह जनवरी पौष पूर्णिमा को होगा। जबकि आखिरी अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस पर होगा। छह फरवरी रविवार को मोहम्मद हजरत अली यौमे पैदाइश पर सार्वजनिक अवकाश है। हालांकि यह अवकाश जांच को देखकर मनाया जाएगा। ऐसे में आखिरी समय में इस दिन में बदलाव संभव है। वहीं 12 नवंबर को दिवाली के दिन रविवार है। इसके अलावा शेष सभी अवकाश सामान्य दिनों में है। छह जनवरी पौष पूर्णिमा, 21 जनवरी मौनी अमावस्या और नौ मार्च को होली पर स्थानीय अवकाश है। 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर कार्यकारी अवकाश घोषित किया गया है। जबकि 31 निर्बंधित अवकाश हैं, जिसमें कर्मचारी कोई दो अवकाश ले सकते हैं। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आदेश जारी हो गया है। पिछले साल के अवकाश से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी समय में रद्द हुआ गुरु...

Old Pension Scheme in Rajasthan : क्या केंन्द्र सरकार बंद करेगी NPS, पूरे देश में बहाल होगी पुरानी पेंशन स्कीम, ओपीएस से क्या होगा?

Social Media पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि मोदी सरकार अगले साल मार्च 2023 से सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत लाने का फैसला कर रही है. दावा किया जा रहा है कि कर्मचारी सरकार की नई पेंशन योजना से नाराज हैं. जयपुर: अगले साल कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और उसके अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव है. इसी बीच अटकलें तेज हो गई है कि केंद्र सरकार नई पेंशन योजना (NPS) खत्म करने जा रही है. सरकार फिर से पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने का विचार कर रही है. केंद्र सरकार का यह फैसला राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य में लागू पुरानी पेंशन योजना के बीच लिया गया है. राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत फायदा मिल रहा है. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर है कि केंद्र अपने कर्मचारियों को भी ओपीएस का लाभ देगा. दरअसल, सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही हैं कि मोदी सरकार अगले साल मार्च, 2023 से सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के तहत लाने का फैसला कर रही है. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार की नई पे...

CM Yogi Adityanath : उ0प्र0 में नए साल पर सरकारी नौकरियों की बोछार, CM योगी जी ने दिए संकेत

उ0प्र0 में नए साल पर सरकारी नौकरियों की बौछार, 58,961 शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्तियां एवं सिपाही के 35,757 पदों पर भर्ती, CM योगी जी ने दिए संकेत लखनऊ: UP में नए साल 2023 में सरकारी नौकरियों की बारिश होने जा रही है। योगी आदित्‍यनाथ सरकार यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 58,961 शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। इसके अलावा पुलिस विभाग के 35,757 पदों पर भर्तियां भी शुरू होंगी। प्रदेश की चिकित्सा सुविधाएं बेहतर करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संवर्ग में पदों का सृजन नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के मानक के अनुसार किया गया है। केजीएमयू में 10,042 और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 3,862 पदों का सृजन किया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। साथ ही इन पदों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती के लिए भी संस्थानों को निर्देश दिए हैं डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कुल 3,862 पद सृजित किए गए हैं। इनमें शैक्षणिक संवर्ग में सामान्य विशिष्टता वाले 680 चिकित्सा शिक्षक और रेजिडेंट के पदों ...

Jiyanpur Azamgarh Murder : चुनावी रंजिश में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूल जा रहे हेडमास्टर की गोली मारकर की हत्या

Demo Photo उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हेडमास्टर के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधानी के चुनाव रंजिश में वारदात की आशंका जताई जा रही है। कसड़ाआइमा गोड़इत पट्टी गांव निवासी संजय यादव (46) कंपोजिट विद्यालय (जूनियर हाईस्कूल) अखईपुर में हेडमास्टर थे। संजय जमीन की खरीद-फरोख्त का भी काम करते थे। गुरुवार सुबह वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे बाईपार गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर संजय को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में परिजनों ने संजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानाकरी होते ही एसपी अनुराग आर्य फोरेंसिक टीम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। हेडमास...

Best Sher : इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं

  एक बादशाह के सामने चार आदमी बैठे थे: (1) अंधा (2) फ़क़ीर (3) आलिम (4) आशिक़ बादशाह ने ये मिसरा कह दियाः  ‘‘इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं’’  और सबको हुक्म दिया कि इस से पहले मिसरा लगाकर शेर पूरा करो। अंधे ने कहा:  ‘‘इसमें गोयायी नहीं और मुझमें बीनायी नहीं,  इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं’’ फ़क़ीर ने कहाः  ‘‘मांगता पैसे मुसव्विरजेब में पाई नहीं,  इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं’’ आलिम ने कहाः  ‘‘बुत परस्ती दीन-ए-अहमद में कभी आई नहीं,  इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं’’ आशिक़ ने तो कमाल की हद कर दी...कहाः  ‘‘एक से जब दो हुए फिर लुफ्त यकताई नहीं,  इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं’’

Motivational Story: अम्मी फ़रिश्ता आ गया

दोस्तों! आज की ये पोस्ट आपको रूला देगी, क्योंकि इसमें एक ऐसे परिवार के संबंध में क़िस्सा तहरीर किया गया है जो ग़रीबी की मार से जूझ रहा था, इस पोस्ट को आप पूरा ज़रूर पढ़ लीजिए, हो सकता है हमें इससे बड़ी सीख मिल जाए, तो चलिए अब शुरू करते हैंः ये दिसम्बर 2011 की बात है आज मुझे अपनी ज़िंदगी की पहली कमाई मिलने वाली थी । तीन महीने की तनख्वाह एक साथ मिली और साथ मे छुट्टी भी मिल गई। घर पहुंचा तो ईद का समां था। माँ- बाप,भाई,बहन, सब बहुत खुश थे। मैंने सारी रक़म वालिदा के हाथ पर रख दी। वालिदा ने रक़म का तीसरा हिस्सा अल्लाह की राह में खर्च करने की नीयत से अलग किया और कहा कि इस रक़म से एक बेवा औरत के घर राशन ख़रीदकर पहुंचा देना जो दूर एक मुहल्ले में रहती थीं। मैं उसी वक़्त गया और राशन ख़रीद कर लाया । घर मे मेरे लिए पुरतकल्लुफ़ खाने का इंतेज़ाम किया गया था। बहन,भाइयों के साथ मिलकर लज़ीज़ खानों के मज़े उड़ाए और सफर की थकावट दूर करने की गरज़ से रज़ाई में घुस गया। आंखें नींद से बोझल हो रही थीं कि अचानक उस बेवा औरत और उसके यतीम बच्चों का ख़्याल आया। इरादा किया कि अभी जाऊं और सामान पहुंचा दूँ ,तबियत में सुस्ती थी सोचा कल पहु...

A muslim women feeds around 400 dogs and cats everyday : एक मुस्लिम ख़ातून की एक दिलचस्प मिसाल

दोस्तों! समाजी खि़दमात अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि इससे दिल को सुकून मिलता है और  लोगों  की मदद होती है, और खि़दमत करने वाले को ईश्वर बहुत बड़ा इनाम देगा। हमें हर किसी के काम आना चाहिए, अब चाहे वो इंसान हो या जानवर, आखि़र है तो अल्लाह की मख़लूक, हमें सबकी खि़दमत करना चाहिए। इसी की एक अहम मिसाल हम आपकी खि़दमत में पेश कर रहे हैं। क्राउड फंडिंग की एक मशहूर वेबसाइट पर एक ऐलान ने अपनी तरफ मुतवज्जा कियाः  ‘‘मेरी मदद करें ताकि मैं एक मुस्लिम ख़ातून की माली मदद कर सकूं जो रोज़ाना क़रीब चार सौ बिल्लियों और कुत्तों को खाना खिलाती है।’’ इस सुर्खी के नीचे तफसील कछ इस तरह थीः ‘‘लाॅकडाउन शुरू होने के बाद, मैं और मेरे दोस्त ने शाम को टहलना शुरू किया। हम अपने इलाक़े की सड़कों पर टहला करते थे। हमने नोटिस किया कि हर शाम को एक औरत सड़कों पर फिरते जानवरों को खाना खिलाती है। हम एक दिन उसके पास गए, उसने बताया कि कोविड शुरू होने के बाद ही से उसने ये काम शुरू किया है। उसकी मुलाज़िमत ख़त्म हो गई और उसने अपना सारा सरमाया उन जानवरों को खाना खिलाने में लगा दिया है। तक़रीबन 20 किलो खाना लेकर वो रोज़ाना शाम...

Delhi Jama Masjid : लड़कियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी हटी

  नई दिल्ली:   कल ही दिल्ली की शाही जामा मस्जिद में अकेली लड़की के प्रवेश पर पाबंदी का बोर्ड लगाया गया था परन्तु  दिल्ली की  जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी को एक दिन बाद ही हटा लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बात की और जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को तत्काल रद्द करने की अपील की। इमाम बुखारी ने आदेश को रद्द करने पर सहमति जताई है। इससे पहले मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के कहा था, 'मस्जिद परिसर में कुछ घटनाएं सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा, ‘जामा मस्जिद इबादत की जगह है और इसके लिए लोगों का स्वागत है। लेकिन लड़कियां अकेले आ रही हैं और अपने दोस्तों का इंतजार कर रही हैं, यह जगह इस काम के लिए नहीं है। इस पर पाबंदी है।’ दिल्ली: जामा मस्जिद में अकेले या समूह में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस मस्जिद के गेट नंबर 3 से हटा दिया गया है। #jamamasjid pic.twitter.com/W3LfJm17OO — NBT Hindi News (@NavbharatTimes) Novemb...

The Holy Quran : बीच सड़क पर क़ुरआन को जलाया : Norway News

The Qur'an was burned in the middle of the road,  Death came as soon as the Qur'an was burned Norway News : इस्लाम धर्म के बारे में लोग किस तरह ग़लत धारणाऐं रखते हैं और साथ ही हर संभव इस्लाम के संबंध में कुछ न कुछ ग़लत करने की फिराक़ में कुछ अराजक तत्व लगे रहते हैं इसी क्रम में एक और घटना सामने आयी है और वो है क़ुरआन को बीच सड़क पर जलाने की, पूरी ख़बर आप नीचे वीडियो में सुन सकते हैं।

ATM Story : एक बार में सिर्फ एक ही व्यक्ति (Only One Person At A Time)

ATM Story : पस यह सिद्ध हो गया कि उनका इलाज संभव है जिनको ज्ञान हो कि वो जाहिल हैं जबकि वे नहीं जानते, परन्तु ऐसे जाहिलों का कोई इलाज नहीं है जो अज्ञानता का शिकार होने के बाद भी खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी मानते हैं। यानी उन्हें कदापि ये ज्ञान नहीं कि वे स्वयं अज्ञानी हैं। और वो इस ख़ुशफहमी के शिकार होते हैं कि कुछ भी ना जानने के बावजूद समझते हैं कि हमें सब कुछ आता है। संक्षेप में कहानी (ATM Story) इस प्रकार है, मैं एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था और अभी पैसे निकाल रहा था कि एक सज्जन अंदर आते हैं। मैंने उनसे कहा कि आपने अंदर आने की जहमत क्यों उठाई, सर। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको कोई कठिनाई है?’’ हमने आश्चर्य से जवाब दिया, ‘‘हाँ, बिल्कुल कठिनाई है। मैं यहाँ अंदर मौजूद हूँ और आप फिर भी अंदर आ गए। फिर उस सज्जन ने मुझे आश्चर्य के समुद्र में ढकेलते हूए कहा, ‘‘अंदर दो लोगों का परमीशन है।’’ मैंने बड़ी मुश्किल से आश्चर्य के संमुद्र में डूबने से खुद को बचाया, और जब मैं धैर्य की नाव चलाकर किनारे लगा, तो मैंने कहा, ‘‘सर, क्या आप ठीक तो हैं? ये आपसे किसने कह दिया कि अंदर दो व्यक्ति की परमीशन है।’’ ...

Flying Arrow : उड़ता तीर ख़ुद अपने ऊपर : Lady Bus Conductor

M.A.As’ad Salafi, Etawi Flying Arrow बैंगलोर :  अभी बस में एक लेडी कंडेक्टर को बार बार चीखता लिल्लाता देख ये अंदाज़ा हुआ कि हर चीज़ में मर्दों की बराबरी की ये बचकाना ख़्वाहिश औरतों को किस मक़ाम पर ले आयी है। उस कंडेक्टर के ख़स्ताहाल, बिख़रे बाल, लहज़े की झुंझलाहट, आवाज़ की कड़वाहट और ज़ाहिरी थकावट साफ़ बता रही थी कि जो औरत कल इज़्ज़त कमाने निकली थी आज वो बसों में हर रोज़ ज़लील हो रही है। हुक़ुक़ ए निसवां के इन छोटे अलमबर्दारों ने ज़रा से माल का लालच देकर औरत को एक शख़्स (शौहर) की ख़िदमत से निकालकर सैंकड़ों लोगों की ख़िदमत में लगा दिया और उस पर आज़ादी का लेबल चस्पा करके इस तरह धोका दिया कि नादान औरतें समझ ही न सकीं और उनके दाम फ़रेब में आकर अपनी ज़िन्दगियां तबाह कर लें। अल्लाह की क़सम! इस्लाम में औरत का मक़ाम इससे बहुत बालातर है कि वो चन्द सिक्कों के इवज़ अपनी इज़्ज़त व वक़ार को भूल जाए और घरों में शान से शहज़ादी बनकर रहने की बजाए नौकरी के नाम पर बसों और ट्रेनों में धक्के खाए और हर रोज़ ज़लील व ख़्वार हो। औरत फ़ितरी तौर पर जज़्बाती होती है लिहाज़ा अल्लाह रब्बुल आलमीन ने कमाने की ज़ि...

Health Defense : जनन स्वस्थ रक्षा और शक्ति की हिफ़ाज़त : Protection of Vigor

Health Defense : प्रिय पाठकगण, अस्सलामु अलैकुम व रह मतुल्लाहि व ब रका तुहू! उम्मीद है कि आप सभी को इस्लामिक न्यूज़ की “सच्ची खबरें अनमोल खबरें” ज़रुर पसन्द आ रही होगी और इससे आप सभी को अनमोल ज्ञान की प्राप्ति भी हो रही होगी। आज हम आपको जनन स्वस्थ रक्षा Heath Defense और शक्ति की हिफ़ाज़त Protection of Vigor के विषय पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं Health Defense पर ख़ास बिन्दुओं पर नज़र डाली गई है कि किस प्रकार हम अपनी Health Defense की सुरक्षा कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य Health Defense को शक्तिशाली बना सकते हैं। इस पोस्ट में हम अपने प्यारे और भोले भाले नौजवानों को निम्नलिखित ऐसी बातों और कामों से अवगत कराना चाहते हैं जिसका जानना आपके लिए अत्यन्त आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। और वो ये है – जिंसी हिफ़ज़ाने सेहत (जनन स्वस्थ रक्षा) जिंसी आज़ा (जनन अंगों) को सेहतमंद व तन्दुरुस्त रखने का नाम जिंसी हिफ़ज़ाने सेहत (जनन स्वस्थ रक्षा) है। इसमें आपको निम्नलिखित बातों का ख़ास ख़्याल रखना पड़ेगा – 1. पेशाब वाली नाली, खसये (वृषण) और मसान (मूत्राशय) खूब साफ़ रखें। वहां मैल-कुचैल या पसीना जमा न होने दें। 2. प...

Ceasefire Takes Hold : 11 दिनों की लड़ाई के बाद जंग ख़त्म : Palestine Victory

Ceasefire Takes Hold : लड़ाई ख़त्म करने के अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते इजरायल और हमास 11 दिनों की जंग को रोकने के लिए संघर्ष विराम पर सहमत हुए। ये बहुत बड़ी ख़ुशख़बरी है कि अब इजरायल और हमास ने 11 दिनों की लड़ाई के बाद संघर्ष विराम Ceasefire Takes Hold की घोषणा की है जिसमें गाजा में 232 फिलिस्तीनी और इजरायल में 12 लोग मारे गए हैं। इजराइल की सुरक्षा कैबिनेट ने गुरुवार को कहा कि उसने मध्यस्थ मिस्र द्वारा प्रस्तावित “Mutual and Unconditional” गाजा संघर्ष विराम के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान किया, लेकिन कहा कि कार्यान्वयन के समय पर अभी तक सहमति नहीं हुई है। हमास, गाजा और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) सशस्त्र समूह ने एक बयान में “Mutual and Unconditional” युद्धविराम की पुष्टि की और कहा कि यह शुक्रवार को 2 बजे (गुरुवार को 23ः00 GMT) शुरू होगा। ख़ूनख़राबा के बढ़ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिस्र, कतर और संयुक्त राष्ट्र द्वारा डी-एस्केलेशन, आपसी बातचीत पर सहमत हुए। मिस्र के टीवी चेनल ने बताय, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी ने इजरायल ...

Latest Attacks Highlights : गाजा पर इजराइल के हमले जारी : Attacks on Gaza

\Latest Attacks Highlights : इजरायली जेट विमानों ने आवासीय भवनों पर बमबारी की, जिसमें चार फिलीस्तीनियों की मौत हो गई क्योंकि युद्धविराम के लिए राजनयिक प्रयास रुके हुए हैं। शहर में एक घर पर इजरायली हवाई हमले के बाद क्षतिग्रस्त वाहन इजरायली लड़ाकू विमानों ने बुधवार तड़के गाजा पट्टी पर बमबारी जारी रखी, आवासीय भवनों को समतल कर दिया और एक पत्रकार सहित कम से कम चार फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी। नवीनतम छापे तब आए जब फिलिस्तीनी समूहों ने दक्षिणी इजराइल के शहरों की ओर अधिक रॉकेट लॉन्च किए। चोटों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी। इससे पहले, इजरायली बलों ने चार अन्य फिलीस्तीनियों को मार गिराया और कब्जे वाले वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में विरोध प्रदर्शन और एक ऐतिहासिक आम हड़ताल के दौरान अधिक घायल हो गए। गाजा में 10 मई को हुई ताजा हिंसा के बाद से अब तक 63 बच्चों सहित कम से कम 219 फिलीस्तीनी मारे जा चुके हैं। लगभग 1,500 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं। इस्राइल में दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 300 इस्राइली घायल हो गए हैं। बढ़ती हिंसा के बावजूद – अब अपने दसवें दिन में – इजरायल और गाजा के ह...