Question: 01) वो कौन सी आयत है जिसमें मुनाफ़िक़ों को सहाबा की तरह ईमान लाने का हुक्म दिया गया है? Wo kaun si Aayat hai jisme Munafiqon ko Shabah ki tarah Iman lane ka hukm diya gaya hai? Answer: सूरह अल फ़ातिहा सूरह नंबर 1 से सूरह अल बक़रः सूरह नंबर 2 की आयत नंबर 20 तक तर्जुमा पढ़कर सही जवाब तलाश करें- सूरह अल फ़ातिहा 1 तर्जुमा आयत नंबर 01 से 07 तक शुरू करता हूँ अल्लाह तआला के नाम से जो बढ़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है 1. सब तारीफ़ अल्लाह के लिए है जो सारे जहान का मालिक है। 2. बहुत मेहरबान निहायत रहम करने वाला है। 3. इंसाफ़ के दिन का मालिक है। 4. हम तेरी ही इबादत करते हैं और तुझ ही से मदद चाहते हैं। 5. हमको सीधा रास्ता दिखा। 6. उन लोगों का रास्ता जिन पर तूने फ़ज़्ल किया। 7. उनका रास्ता नहीं जिन पर तेरा ग़ज़ब हुआ, और न उन लोगों का रास्ता जो तेरे रास्ते से भटक गए। सूरह अल बक़रः 2 तर्जुमा आयत नंबर 01 से 20 तक 1. अलिफ, लाम, मीम 2. ये अल्लाह की किताब है, इसमें कोई शक नहीं। हिदायत है उन परहेज़गार लोगों के लिये 3. जो ग़ैब पर ईमान ...