Delhi Jama Masjid : लड़कियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी हटी

 


नई दिल्ली: कल ही दिल्ली की शाही जामा मस्जिद में अकेली लड़की के प्रवेश पर पाबंदी का बोर्ड लगाया गया था परन्तु दिल्ली की जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी को एक दिन बाद ही हटा लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बात की और जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को तत्काल रद्द करने की अपील की। इमाम बुखारी ने आदेश को रद्द करने पर सहमति जताई है।

इससे पहले मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के कहा था, 'मस्जिद परिसर में कुछ घटनाएं सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा, ‘जामा मस्जिद इबादत की जगह है और इसके लिए लोगों का स्वागत है। लेकिन लड़कियां अकेले आ रही हैं और अपने दोस्तों का इंतजार कर रही हैं, यह जगह इस काम के लिए नहीं है। इस पर पाबंदी है।’



महिला आयोग ने जारी कर दिया था नोटिस

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसे महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए नोटिस जारी किया हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, 'ये बहुत ही शर्मनाक और गैर संवैधानिक हरकत है। इन्हें क्या लगता है ये भारत नहीं ईरान है कि इनका जब मन करेगा महिलओं से ये भेदभाव करेंगे और इन्हें कोई कुछ नहीं कहेगा। जितना हक एक पुरुष का इबादत करने का है उतना ही एक महिला का भी है।'

Popular posts from this blog

Guidelines for Speech and Quran Recitation: तक़रीर और तिलावत में गाने की शैली से दूरी और आवाज में मिठास पैदा करने का हुक्म

Nightfall : स्वप्नदोष एवं कसरते एहतलाम की रोकथाम : Treatment