Best Sher : इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं

 

एक बादशाह के सामने चार आदमी बैठे थे: (1) अंधा (2) फ़क़ीर (3) आलिम (4) आशिक़

बादशाह ने ये मिसरा कह दियाः 

‘‘इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं’’ 

और सबको हुक्म दिया कि इस से पहले मिसरा लगाकर शेर पूरा करो।

अंधे ने कहा: 

‘‘इसमें गोयायी नहीं और मुझमें बीनायी नहीं, 

इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं’’

फ़क़ीर ने कहाः 

‘‘मांगता पैसे मुसव्विरजेब में पाई नहीं, 

इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं’’

आलिम ने कहाः 

‘‘बुत परस्ती दीन-ए-अहमद में कभी आई नहीं, 

इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं’’

आशिक़ ने तो कमाल की हद कर दी...कहाः 

‘‘एक से जब दो हुए फिर लुफ्त यकताई नहीं, 

इस लिए तस्वीर जानां हमने बनवायी नहीं’’

Popular posts from this blog

Guidelines for Speech and Quran Recitation: तक़रीर और तिलावत में गाने की शैली से दूरी और आवाज में मिठास पैदा करने का हुक्म

Nightfall : स्वप्नदोष एवं कसरते एहतलाम की रोकथाम : Treatment