Posts

Showing posts with the label Educational News

NPS Vs OPS : नई पेंशन स्कीम और पुरानी पेंशन स्कीम में 10 बड़े अंतर जानिए

Image
NPS Vs OPS  :  आजकल देश में  पुरानी पेंशन योजना को लेकर काफी चर्चा है। लाखों कर्मचारी  लाभ के लिए  आस लगाए बैठे हैं ।  हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव से पुरानी पेंशन को फिर से जोर मिला है ।  वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों को भी इसका इंतजार है ।  उम्मीद है कि सरकार कुछ केंद्रीय कर्मचारियों को New Pension Scheme (NPS) से Old Pension Scheme (OPS) में ला सकती है ।  इनमें वो कर्मचारी शामिल होंगे, जिनकी भर्ती के लिए विज्ञापन 31 दिसंबर 2003 को या उससे पहले जारी किए गए थे ।  सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद इसकी सुगबुगाहट शुरू हुई है ।    सन् 2005 में बंद हुई थी पुरानी पेंशन माह अप्रैल 2005 के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की केंद्र सरकार ने नियुक्तियों के लिए पुरानी पेंशन को बंद कर दिया था ।  नई पेंशन योजना लागू की गई थी ।  केंद्र सरकार के बाद नई पेंशन योजना लागू करने में राज्य भी पीछे नहीं रहे ।  हालांकि, ये अनिवार्य नहीं था ।  यूनियन का मानना है कि उस वक्त कर्मचारी इस नई पेंशन योजना को...

Principals and teachers will teach with new technology : प्राचार्य एवं शिक्षक नई तकनीक से पढ़ाई कराएंगे

Image
New Technology for Teaching : प्राचार्य एवं शिक्षक नई तकनीक से पढ़ाई कराएंगे हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नई शिक्षा तकनीक से पढ़ाई करना सिखाया जाएगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसका लाभ स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध जिले में 55 सरकारी और 72 सहायता प्राप्त कॉलेज संचालित हैं। इनमें आयोग से प्राचार्य और शिक्षकों का चयन किया जाता है। इसके बाद उनकी तैनाती की जाती है। माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं और सहायक शिक्षकों को अब राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रयागराज द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें प्राचार्य व शिक्षकों को नवीन तकनीकी शिक्षा, विद्यालय प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक शिक्षक को छह माह तक विद्यालय प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे डिप्लोमा इन एजुकेशन मैनेजमेंट कोर्स का नाम दिया गया है। यह प्रशिक्षण एक मई 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक दिया जाएगा।

Uttar Pradesh Secondary School 2023-24 Holiday Table Released : उत्तर प्रदेश माध्यमिक स्कूलों की अवकाश तालिका जारी, 121 दिनों तक स्कूल रहेंगे बंद

Image
Uttar Pradesh Secondary School 2023 Holiday Table Released : उत्तर प्रदेश माध्यमिक स्कूलों की अवकाश तालिका जारी, केवल 229 दिन होगी पढ़ाई इलाहाबाद। शासन द्वारा जारी आदेशानुसार उत्तर प्रदेश के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश होगा। कुल 229 दिनों की पढ़ाई होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा के 15 दिन होंगे और सर्दी की छुट्टियों, गर्मी की छुट्टियों और रविवार को मिलाकर 121 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे. माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने 2023-24 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। करवा चौथ पर विवाहित महिलाओं के लिए स्कूलों में अवकाश रहेगा। आदेश देखेंः अवकाश तालिका वर्ष 2023-2024:

Telegram Groups Links : शिक्षकों के म्यूच्यूअल ट्रान्सफर हेतु उ0प्र0 के सभी जनपद के टेलीग्राम ग्रुप की सूची

Image
Telegram Groups Links for UP Basic Teachers उत्तर प्रदेश के ज़िलों में म्युचुअल ट्रांसफर के लिए सभी शिक्षकों को म्युचुअल खोजने में सुविधा हेतु समस्त जनपदों के टेलीग्राम ग्रुप बना दिए गए हैं ताकि शिक्षकों को म्यूचल खोजने में आसानी हो सकी जिसकी सूची लिंक सहित नीचे दी गई है उस लिंक पर क्लिक करके समस्त शिक्षकगण जुड़ सकते हैं। 1. Bagpat बागपत https://t.me/+LFl9szDr2JUwNGE1 2. Amethi अमेठी https://t.me/+CTwqq8ceucFiZWM1 3. Varanasi वाराणसी https://t.me/+VlQkn0EjZ0RkMGE1 4. Unnao उन्नाव https://t.me/+lpuHtuc-kaZmMDVl 5. Sultanpur सुल्तानपुर https://t.me/+-HLJCToWQSY3Y2Zl 6. Sonbhadra सोनभद्र https://t.me/+FcY9fAZp7yFhYzdl 7. Sitapur सीतापुर https://t.me/+yyyX5SYV_-w2Y2I1 8. Siddharthnagar सिद्धार्थ नगर https://t.me/+J7vlfRmOiLlkYmM1 9. Shravasti श्रावस्ती https://t.me/+BolnEoQfdhE5OTc1 10. Shamli शामली https://t.me/+6ZvcdvQBjqJjYmM9 11. Shahjahanpur शाहजहांपुर https://t.me/+EOxNxePE58RiZGY1 12. Sant Ravidas Nagar संत कबीर नगर https://t.me/+_qimmp3D9KxkMGQ1 13. Sant Kabir Nagar संत रविदास नग...

UP Basic Teachers Transfer Policy : बेसिक शिक्षक तबादले की प्रक्रिया ग्रीष्म अवकाश एवं शीत अवकाश में पूरी होगी

Image
शिक्षकों के पारस्परिक स्थानान्तरण एक शैक्षिक सत्र में 02 बार किये जाने का आदेश जारी UP Basic Teachers Transfer Policy: बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के अंतः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों के लिए विषयों की बाध्यता नहीं होगी, बल्कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समान रैंक और समान विषय के शिक्षकों के बीच ही स्थानांतरण किया जा सकेगा. लखनऊ : सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का आपसी तबादला करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूरे साल आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर इसका प्रिंट आउट बीएसए कार्यालय में जमा करना होगा। वहीं डेढ़ माह में प्रक्रिया पूरी कर गर्मी या सर्दी की छुट्टियों में आदेश जारी कर एक सप्ताह के अंदर शिक्षक को कार्यभार ग्रहण करना होगा। जिला स्तर पर डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जायेगा, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी होंगे. प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए विषयों की बाध्यता नहीं होगी, लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समान पद और समान...

KVS : केंद्रीय विद्यालय संगठन में निकली शिक्षक भर्ती फॉर्म ऑनलाइन आवेदन लिंक

Image
केंद्रीय विद्यालय संगठन KVS में निकली शिक्षक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक नीचे दिया जा रहा है इस  पर क्लिक करके आप अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं  Click on the below link: Recruitment for Trained Graduate Teacher (2022) and Primary Teacher (2022)

Food Sample in Government Schools : हर महीने 10 स्कूलों के खाने के सैंपल की लैब में जांच की जाएगी

Image
मिड-डे मील में मिली गड़बड़ी पर सरकार ने जारी किया फरमान, स्कूल बंद होने तक रखना होगा खाने का सैंपल संत कबीर नगर। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बनाए गए मध्याह्न भोजन के नमूने को विद्यालय बंद होने तक सुरक्षित रखा जाएगा। हर महीने 10 स्कूलों के खाने के सैंपल की लैब में जांच की जाएगी। इसकी गुणवत्ता की एसएमसी सदस्यों द्वारा प्रतिदिन जांच की जाएगी। यदि भोजन की गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 205 समग्र, 192 उच्च प्राथमिक और 805 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में एक लाख 58 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थी प्रतिदिन मध्याह्न भोजन ग्रहण करते हैं। इसके संचालन के लिए मिड डे मील अथॉरिटी ने एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) अभियान शुरू किया है। इसके तहत बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिले के 10 विद्यालयों के रसोइयों या स्वयंसेवी संस्थाओं के रसोइयों से प्रति माह नमूने लेकर खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में जांच की जायेगी. दो वयस्कों द...

Mirzapur Story of Eight Teachers : मिर्जापुर परिषदीय विद्यालयों के आठ शिक्षकों की सेवा समाप्त

Image
मिर्जापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बिना काउंसिलिंग के भर्ती किए गए आठ शिक्षकों की सेवा शुक्रवार को समाप्त कर दी। जिन शिक्षकों की सेवा समाप्त हो चुकी है उन्हें शहर के विकासखंड हलिया, चंबे व लालगंज स्थित परिषदीय विद्यालयों में पदस्थापित किया गया था. जिले में वर्ष 2015-16 में शिक्षकों की भर्ती हुई थी। आरोप है कि इन शिक्षकों ने बिना काउंसलिंग में हिस्सा लिए ही अपनी नियुक्ति करवा ली। लोहड़ी महावीर मार्ग निवासी आदर्श कुमार तिवारी ने इस संबंध में शिकायत की थी कि इन शिक्षकों को मिर्जापुर में नियुक्ति मिली है, 15000 और 16448 शिक्षकों की भर्ती में अन्य जिलों के अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया. इस शिकायत की जांच की गई। शासन के निर्देश पर अवैध नियुक्तियों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया. समिति में जांच के बाद संभागीय सहायक शिक्षा निदेशक, बेसिक विध्याचल मंडल की ओर से मिर्जापुर जिले में तैनात आठ आरोपित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, संबंधित शिक्षकों ने एक माह बीत जाने के बाद भी आरोप पत्र जमा नहीं किया. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ...

UP Basic Shiksha Parishad : शीघ्र शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के खाते में पहुंचेगा मानदेय, मिला बजट

Image
शीघ्र शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के खाते में पहुंचेगा मानदेय, मिला बजट उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी परिषदीय सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को नवंबर माह के मानदेय के लिए शासन से 64 लाख का बजट मिल गया है। बजट आने के बाद भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही दो चार दिन के अंदर खातों में मानदेय पहुंच जायेगा। जनपद के परिषदीय सरकारी स्कूलों में 620 शिक्षामित्र तैनात हैं। जबकि अनुदेशक भी कार्यरत हैं। अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के नवंबर माह के मानेदय के लिए शासन से शनिवार को जिले के बेसिक शिक्षा विभाग को ग्रांट मिल गई है। 64 लाख की ग्रांट मिली है। ग्रांट मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भुगतान की प्रक्रिया शुरू करा दी है। जल्द दो चार दिन के अंदर शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के खाते में मानेदय पहुंच जायेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि नवंबर माह के मानेदय के लिए ग्रांट आ गई है। भुगतान की कार्रवाई शुरू हो गई है। जल्द सभी शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के खाते में मानदेय पहुंच जायेगा।

Kasturba Ghandi Balika Vidyalaya : उ0प्र0 के 29 जिलों में 54 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शुरू होगा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

Image
Kasturba Ghandi Balika Vidyalaya : उ0प्र0 के 29 जिलों में 54 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शुरू होगा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम लखनऊ। शीघ्र ही उ0प्र0 के 29 जिलों में उच्चीकृत 54 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।। इसके लिए सभी बीएसए को तैयारी कराने और अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन कराने की जिम्मेदारी भी दी गई है। यही नहीं इसके लिए अभिभावकों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया है। Vijay Kiran Anand स्कूल शिक्षा महानिदेशक श्री विजय किरन आनंद ने निर्देश देते हुए बताया है कि व्यावसायिक प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में जन-जागरूकता के लिए अभिभावक बैठकों का आयोजन किया जाए। कौशल विकास योजना का परिचय व लाभ बताते हुए अधिक से अधिक छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए प्रेरित कर नामांकित किया जाए। छात्राओं की प्री-काउंसलिंग करते हुए उनकी रुचि के अनुसार ही उन्हें ट्रेड आवंटित किए जाएं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।

FAQs for Online Leave Module : मानव सम्पदा पोर्टल में "ऑनलाइन अवकाश मॉड्यूल" के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का अधिकृत उत्तर जारी, ध्यानपूर्वक पढ़ें

Image
FAQs : मानव सम्पदा पोर्टल में "ऑनलाइन अवकाश मॉड्यूल" के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का अधिकृत उत्तर जारी, ध्यानपूर्वक पढ़ें सामान्य प्रश्नोत्तर (FAQs ) :- मानव सम्पदा में "ऑनलाइन अवकाश मॉड्यूल " प्र-1: मानव सम्पदा के "ऑनलाइन अवकाश मॉड्यूल" में कर्मचारी द्वारा अवकाश हेतु आवेदन कैसे किया जा सकता है? उ-1: अपनी व्यक्तिगत ई- एच. आर.एम.एस. कोड (मानव सम्पदा आई.डी.) के माध्यम से लॉगइन करें और "Leave Module" में "Apply leave" को चयनित (select) करें।  प्र-2: कर्मचारी के "अवकाश अवशेष" (Leave Balance) को कैसे अद्यतन करें? उ-2: 'अधिष्ठान आपरेटर (Establishment Operator) की आई.डी. के माध्यम से लॉगइन करें और सभी कर्मचारियों के 'अवकाश अवशेष' को अद्यतन करने के लिए "Leave Module" में 'other leave' फिर Update Employee Balance विकल्प को चयनित करें। प्र-3: कर्मचारी के अवशेष अवकाश को अद्यतन करने के बाद इसे पुनः सम्पादित (edit) नहीं किया जा सकता? उ-3: आपरेटर आई.डी. के माध्यम से लॉनइन करके अवशेष अवकाश को ए...

Suratganj Barabanki : बाराबंकी के एक स्कूल में करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत

Image
सूरतगंज ( बाराबंकी) । बाराबंकी के एक स्कूल में करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। इससे अभिभावक आक्रोशित हो गए। हाईटेंशन लाइन का तार इंटर कालेज के ऊपर से गुजरता था। पावर कार्पोरेशन की लापरवाही की कीमत स्कूली बच्चे अपनी जान की कीमत देकर चुका रहे हैं। सबक फिर भी नहीं लिया जाता। ताजा मामला बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जागृति इंटर कॉलेज में पेश आया जहां टूट कर गिरे तार की चपेट में आकर कक्षा छह के एक छात्र की मौत हो गई। आक्रोशित अभिभावकों का आरोप है कि पावर कॉर्पोरेशन की घोर लापरवाही से ये हादसा पेश आया। कस्बा सूरतंगज में संचालित जागृति इंटर कॉलेज की इमारत के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है जबकि कालेज के पास ही ट्रांसफार्मर रखा है। ट्रांसफार्मर से एक लाइन कॉलेज से सटकर जगजीवन पुरवा गांव गई है। बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज में प्रार्थनासभा हो रही थी। सूरतगंज कस्बे के निवासी राजकुमार का पुत्र पवन (11) थोड़ी देर से स्कूल पहुंचा था। प्रार्थना में देर होने के कारण वह कॉलेज की बाउंड्री के पास चला गया। इसी दौरान एलटी लाइन का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरा। तार का कुछ हिस्सा कॉलेज के अ...

Atal Residential Schools : अटल आवासीय विद्यालयों में 1,440 छात्रों दिया जाएगा, एक प्रिंसिपल, एक एडमिन और 11 टीचर्स का स्टाफ

Image
लखनऊ।  अटल आवासीय विद्यालयों में बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई कराई जाएगी. इसके साथ ही, कॉपी-किताबें या हॉस्टल का भी कोई चार्ज नहीं लगेगा. इस योजना से यूपी के 18 हजार श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा सकेगी. प्रदेश के 18 मंडलों में बनने वाले अटल आवासीय विद्यालयों में 1,440 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। सात विद्यालय बनकर तैयार हो चुके हैं, शेष में काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की मौजूदगी में उच्च स्तरीय बैठक में इस पर मंथन हुआ। विभाग के निदेशक सत्यप्रकाश पटेल के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2023-24 से प्रत्येक विद्यालय में दो सेक्शन में कुल 80 छात्रों को प्रवेश देने की तैयारी है। अगर किसी वजह से समय पर शेष विद्यालय तैयार नहीं हुए तो बच्चों को नजदीक के आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। प्रिंसिपल एवं स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि सीएम के निर्देश पर सभी मंडलों में निर्माण श्रमिकों के बच्चों और गरीब बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। 18 मंडल मुख्यालयों पर 12 से 15 एकड़ में ये विद्यालय बनाए जा रह...

NAT : NIPUN Assessment Test - निपुण भारत मिशन के अंतर्गत दीक्षा एप के माध्यम से शिक्षक पूर्ण करें अपना प्रशिक्षण, महत्त्वपूर्ण लिंक्स एवं आवश्यक जानकारी

Image
Contents [ hide ] भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे "निपुण भारत मिशन" के अंतर्गत दीक्षा एप के माध्यम से शिक्षक - प्रशिक्षण  के Course- 01 से 41 तक के लिंक, Join कर पूर्ण करें अपना प्रशिक्षण पूर्ण करें NAT : NIPUN Assessment Test सम्बन्धी निर्देश एवं 'सरल ऐप' के प्रभावी संचालन हेतु महत्त्वपूर्ण जरूरी जानकारी प्रत्येक विद्यालय के समस्त स्टाफ को अपने मोबाइल फोन में SARAL सरल एप इंस्टाल करना है। यूजर आईडी और पासवर्ड आपका एमडीएम सेल में पंजीकृत मोबाइल नम्बर है।  LOGIN करें और एप खोलकर कक्षा का चयन करें पूरे प्रदेश में कक्षा के सेक्शन में A ही भरा जाना है।  Subject चयन में मंडल का नाम और सेट नंबर का ध्यान रखें। गलत चयन कदापि न करें। 1 से 8 तक सभी कक्षाओं के छात्रों का आंकलन होगा। प्रत्येक छात्र की यूनिक आईडी सरल ऐप पर उपलब्ध है, उसे एक दिन पहले ही सूचीबद्ध कर लें। आंकलन सरल ऐप के माध्यम से ओएमआर शीट पर होगा। • कक्षा 1 से 3 में हर बच्चे का प्रश्नपत्र अलग अलग नहीं होना है और यह बच्चों को वितरित नहीं करना है, अतः इनकी संख्या आप तक कम आई है। Class 1 से 3 तक के बच्चो को केव...