संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Khutbat E Juma in Etawah for 21 April 2023 : उर्दू/हिन्दी इश्तिहार दिनांक 21 अप्रैल 2023 दिन जुमा

चित्र
शहर इटावा में ख़ुत्बात ए जुमा उर्दू इश्तिहार दिनांक 21 अप्रैल 2023 दिन जुमा (29 रमज़ान 1444 हि0) शहर इटावा में ख़ुत्बात ए जुमा  हिन्दी इश्तिहार  दिनांक  21 अप्रैल 2023  दिन जुमा (29 रमज़ान 1444 हि0)

29 Ramadan 21 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ नबी करीम (सल्ल0) ने ईदुल-फ़ित्र के दिन दो रकअतें पढ़ीं न उन से पहले कोई नफ़ल पढ़ी न उस के बाद। फिर (ख़तबा पढ़ कर) आप (सल्ल0) औरतों के पाए आए और बिलाल आप के साथ थे। आप (सल्ल0) ने औरतों से फ़रमाया ख़ैरात करो। वो ख़ैरात देने लगीं। कोई अपनी बाली पेश करने लगी कोई अपना हार देने लगी। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 964, 975, 989, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

28 Ramadan 20 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ रसूलुल्लाह (सल्ल0) नेे फ़रमाया, जन्नत का एक दरवाज़ा है जिसे रय्यान कहते हैं, क़ियामत के दिन इस दरवाज़े से सिर्फ़ रोज़ेदार ही जन्नत में दाखि़ल होंगे उन के सिवा और कोई उसमें से नहीं दाखि़ल होगा पुकारा जाएगा कि रोज़ेदार कहाँ हैं? वो खड़े हो जाएँगे उन के सिवा उस से और कोई नहीं अन्दर जाने पाएगा और जब ये लोग अन्दर जाने चले जाएँगे तो ये दरवाज़ा बन्द कर दिया जाएगा फिर उससे कोई अन्दर न जा सकेगा। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 1896, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

27 Ramadan 19 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ मुझसे उबादा-बिन सामित (रज़ि0) ने कहा, नबी करीम (सल्ल0) लोगों को शबे-क़द्र की ख़ुशख़बरी देने के लिए हुजरे से बाहर तशरीफ़ लाए लेकिन मुसलमानों के दो आदमी उस वक़्त आपस में किसी बात पर लड़ने लगे। आप (सल्ल0) ने फ़रमाया कि मैं तुम्हें (शबे-क़द्र के मुताल्लिक़) बताने के लिए निकला था लेकिन फुलाँ-फुलाँ आपस में लड़ने लगे अैर मेरे इल्म से वो उठा ली गई। मुमकिन है कि यही तुम्हारे लिए अच्छा हो। अब तुम उसे 29 और 27 और 25 रमज़ान की रातों में तलाश करो। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 6049, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

26 Ramadan 18 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ रसूलुल्लाह (सल्ल0) ग्यारह रकअतें (वित्र और तहज्जुद की) पढ़ते थे आप (सल्ल0) की यही नमाज़ थी। मुराद उन की रात की नमाज़ थी। आप (सल्ल0) का सजदा उन रकअतों में इतना लम्बा होता था कि सिर उठाने से पहले तुममें से कोई शख़्स भी पचास आयतें पढ़ सकता और फ़ज्र की नमाज़ फ़र्ज़ से पहले आप (सल्ल0) सुन्नत दो रकअतें पढ़ते थे उसके बाद (ज़रा देर) दाहिने पहलू पर लेट रहते यहाँ तक कि मुअजि़्ज़न बुलाने के लिये आप (सल्ल0) के पास आता। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 994, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

25 Ramadan 17 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ र सूलुल्लाह (सल्ल0) ने उन से फ़रमाया कि सब नमाज़ों में अल्लाह तआला के नज़दीक पसन्दीदा नमाज़ दाऊद (अलैहि0) की नमाज़ है और रोज़ों में भी दाऊद (अलैहि0) ही का रोज़ा। आप आधी रात तक सोते उसके बाद तिहाई रात नमाज़ पढ़ने में गुज़ारते। फिर रात के छटे हिस्से में भी सो जाते। इसी तरह आप एक दिन रोज़ा रखते और एक दिन इफ़्तार करते थे। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 1131, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

3rd Shab E Qadar : नमाज़े तरावीह के बाद मस्जिदे अक़सा इटावा में आज इजलासे आम का आयोजन

चित्र
  आज ब-मक़ाम मस्जिदे अक़सा, नई बस्ती शाहग्रान, इटावा में इन शा अल्लाह! बाद नमाज़े तरावीह 10 बजे से इज्तिमा शुरू हो जाएगा। जिसमें जनाब मौलाना मुहम्मद अशरफ सलफ़ी इटावी (हफिज़हुल्लाह) क़ुरआन व हदीस़ की रोशनी में खि़ताब फ़रमाएंगे और सदारत जनाब ज़ुबैर साहब फ़रमाएंगे। तमाम हज़रात से गुज़रिश है कि बिला तफ़रीक़ मसलक व मिल्लत इस इज्तिमा में शिरकत फ़रमाकर मवाइज़-ए-हस्ना से मुस्तफ़ीद हों और स़वाब-ए-दारैन हासिल करें. नोटः- ख़्वातीन के लिए पर्दे का माक़ूल इंतिज़ाम है।

24 Ramadan 16 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ रसूलुल्लाह (सल्ल0) ने फ़रमाया, ‘‘क़ियामत के दिन तुममें से किसी का ख़ज़ाना चितकबरा अज़दहा बन कर आएगा, उसका मालिक उससे भागेगा लेकिन वे उसे तलाश कर रहा होगा और कहेगा कि मैं तुम्हारा ख़ज़ाना हूँ। फ़रमाया ‘‘अल्लह की क़सम वो मुसलसल तलाश करता रहेगा यहाँ तक कि वो शख़्स अपना हाथ फेला देगा और अज़दहा उसे लुक़मा बनाएगा।’’ Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 6957, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

23 Ramadan 15 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ रसूलुल्लाह (सल्ल0) ने फ़रमाया, रात की नमाज़ दो दो रकअतें हैं और जब तू ख़त्म करना चाहे तो एक रकअत वित्र पढ़ ले जो सारी नमाज़ को ताक़ बना देगी। क़ासिम-बिन-मुहम्मद ने बयान किया कि हमने बहुत-सों को तीन रकअत वित्र पढ़ते भी पाया है और तीन या एक (रकअत वित्र) सब जायज़ और मुझको उम्मीद है किसी में क़बाहत न होगी। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 993, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

22 Ramadan 14 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ अबू-बक्र (रज़ि0) ने उनके लिये फ़र्ज़ ज़कात का बयान तहरीर किया था जो रसूूलुल्लााह (सल्ल0) ने मुक़र्रर की थी। आप (सल्ल0) ने फ़रमाया कि जब किसी माल में दो आदमी साझी हों तो वो ज़कात में एक दूसरे से बराबर-बराबर मुजरा कर लें (यानी ज़कात की रक़म आपस में बराबर तक़सीम कर लें)। Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

Khutbat E Juma in Etawah for 14 April 2023 : उर्दू/हिन्दी इश्तिहार दिनांक 14 अप्रैल 2023 दिन जुमा

चित्र
शहर इटावा में ख़ुत्बात ए जुमा उर्दू इश्तिहार दिनांक 14 अप्रैल 2023 दिन जुमा (22 रमज़ान 1444 हि0) शहर इटावा में ख़ुत्बात ए जुमा हिन्दी इश्तिहार दिनांक 14 अप्रैल 2023 दिन जुमा (22 रमज़ान 1444 हि0)

21 Ramadan 13 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ नबी करीम (सल्ल0) ने फ़रमाया, शबे-क़द्र को रमज़ान के आखि़री दस दिनों में तलाश करो जब नौ रातें बाक़ी रह जाएं या सात या पाँच रातें बाक़ी रह जाएं। यानी इक्कीसवीं या तेईसवीं या पच्चीसवीं रातों में शबे-क़द्र को तलाश करो। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 2021, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

20 Ramadan 12 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ रसूलुल्लाह (सल्ल0) ने फ़रमाया कि जो कोई शबे-क़द्र में ईमान और एहतिसाब के साथ इबादत में खड़ा हो उसके तमाम पिछले गुनाह बख़्श दिये जाएंगे और जिसने रमज़ान के रोज़े ईमान और एहतिसाब के साथ रखे उसके अगले तमाम गुनाह माफ़ कर दिये जाएंगे। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 1901, Status: Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

19 Ramadan 11 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ नबी करीम (सल्ल0) रमज़ान के आखि़री दस दिनों में ऐतिकाफ़ करते और फ़रमाते कि रमज़ान केे आखि़री दस दिनों में शबे क़द्र को तलाश करो। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 2020, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

18 Ramadan 10 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ नबी करीम (सल्ल0) ने फ़रमाया, जो शख़्स रमज़ान के रोज़े ईमान और एहतिसाब (अज्र और सवाब हासिल करने की नीयत) के साथ रखे उसके पिछले तमाम गुनाह माफ़ कर दिये जाते हैं। और जो शबे-क़द्र में ईमान और एहतिसाब के साथ नमाज़ में खड़ा रहे उसके भी पिछले तमाम गुनाह माफ़ कर दिये जाते हैं। सुफ़ियान के साथ सुलेमान-बिन-ज़्याद ने भी इस हदीस़ को ज़ोहरी से रिवायत किया। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 2014, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

17 Ramadan 09 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ रसूलुल्लाह (सल्ल0) ने फ़रमाया, पाँच औक़िया से कम चाँदी में ज़कात नहीं है और पाँच ऊँटों से कम में ज़कात नहीं है और पाँच वसक़ से कम (गल्ले) में ज़कात नहीं है। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 1405, 1447, Status : Sahih मुसलमान पर उसके घोड़े और ग़ुलाम की ज़कात वाजिब नहीं। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 1463, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

16 Ramadan 08 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

चित्र
  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ नबी करीम (सल्ल0) ने फ़रमाया कि लोगों पर ज़रूर एक ज़माना ऐसा आ जाएगा कि एक शख़्स सोने का सदक़ा लेकर निकलेगा लेकिन कोई उसे लेने वाला नहीं मिलेगा और ये भी होगा कि एक मर्द की पनाह में चालीस चालीस औरतें हो जाएंगी क्योंकि मर्दों की कमी हो जाएगी और औरतों की ज़्यादती होगी। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 1414, Status : Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

Khutbat E Juma in Etawah for 07 April 2023 : उर्दू/हिन्दी इश्तिहार दिनांक 07 अप्रैल 2023 दिन जुमा

चित्र
  शहर इटावा में ख़ुत्बात ए जुमा   उर्दू इश्तिहार   दिनांक   07 अप्रैल 2023   दिन जुमा (15 रमज़ान 1444 हि0) शहर इटावा में ख़ुत्बात ए जुमा   हिन्दी इश्तिहार   दिनांक   31 अप्रैल 2023  दिन जुमा ( 15 रमज़ान  1444 हि0)               1       2       3       4       5       6       7       8       9       10     ...