New Technology for Teaching : प्राचार्य एवं शिक्षक नई तकनीक से पढ़ाई कराएंगे
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नई शिक्षा तकनीक से पढ़ाई करना सिखाया जाएगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसका लाभ स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध जिले में 55 सरकारी और 72 सहायता प्राप्त कॉलेज संचालित हैं। इनमें आयोग से प्राचार्य और शिक्षकों का चयन किया जाता है। इसके बाद उनकी तैनाती की जाती है।
माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं और सहायक शिक्षकों को अब राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रयागराज द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें प्राचार्य व शिक्षकों को नवीन तकनीकी शिक्षा, विद्यालय प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक शिक्षक को छह माह तक विद्यालय प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे डिप्लोमा इन एजुकेशन मैनेजमेंट कोर्स का नाम दिया गया है। यह प्रशिक्षण एक मई 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक दिया जाएगा।
Please do not share any spam links in this blog.