Skip to main content

Posts

15 Ramadan 07 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ हम अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ि0) के साथ कहीं जा रहे थे। एक देहाती ने आपसे पूछा कि मुझे अल्लह तआला के इस फ़रमान की तफ़सीर बताएँ ‘‘जो लोग सोने और चाँदी का ख़ज़ाना बनाकर रखते हैं।’’ इब्ने उमर (रज़ि0) ने उसका जवाब दिया कि अगर किसी ने सोना चाँदी जमा किया और उसकी ज़कात न दी तोे उसके लिये ‘‘ख़राबी’’ है। ये हुक्म ज़कात के अहकाम नाज़िल होने से पहले था लेकिन जब अल्लाह तआला ने ज़कात का हुक्म नाज़िल कर दिया तो अब वही ज़कात माल और दौलत को पाक कर देने वाली है। Reference: -  Book: Sahih Bukhari, Hadees No. # 1404, Status: Sahih Download the Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

14 Ramadan 06 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ नबी करीम (सल्ल0) ने जब मुआज़ (रज़ि0) को (यमन का हाकिम बनाकर) भेजा तो फ़रमाया कि तुम उन्हें इस कलिमे की शहादत की दावत देना कि अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं और ये कि मैं अल्लाह का रसूल हूँ। अगर वो लोग ये बात मान लें तो फिर उन्हें बताना कि अल्लाह ने उन पर रोज़ाना पाँच वक़्त की नमाज़ें फ़र्ज़ की हैं। अगर वो लोग ये बात मान लें तो फिर उन्हें बताना कि अल्लाह ने उनके माल पर कुछ सदक़ा फ़र्ज़ किया है जो उनके मालदार लोगों से लेकर उन्हीं के मोहताजों में लौटा दिया जाएगा। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 1395, Status : Sahih Download Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

13 Ramadan 05 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ रसूलुल्लाह (सल्ल0) ने फ़रमाया, इस्लाम की बुनियाद पाँच चीज़ों पर क़ायम की गई है। अव्वल शहादत देना कि अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं और बेशक मुहम्मद (सल्ल0) अल्लाह के सच्चे रसूल हैं और नमाज़ क़ायम करना और ज़कात अदा करना और हज करना और रमज़ान के रोज़े रखना। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 08, Status : Sahih Download Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

12 Ramadan 04 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ नबी करीम (सल्ल0) (फ़तह मक्का के मौक़े पर) मक्का की तरफ़ रमज़ान में चले तो आप (सल्ल0) रोज़े से थे लेकिन जब कदीद पहुँचे, तो रोज़ा रखना छोड़ दिया और सहाबा किराम ने भी आप को देख कर रोज़ा छोड़ दिया। अबू-अब्दुल्लाह इमाम बुख़ारी (रह0) ने कहा कि असफ़ान और क़ुदैद के बीच कदीद एक तालाब है। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 1944, Status : Sahih Download Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

11 Ramadan 03 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ रसूलुल्लाह (सल्ल0) हर साल रमज़ान में दस दिन का एतिकाफ़ किया करते थे। लेकिन जिस साल आप (सल्ल0) का इंतिक़ाल हुआ उस साल आप (सल्ल0) ने बीस दिन का ऐतिकाफ़ किया था। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 2044, Status : Sahih नबी करीम (सल्ल0) अपनी वफ़ात तक बराबर रमज़ान के आखि़री अशरे में ऐतिकाफ़ करते रहे और आप (सल्ल0) के बाद आप (सल्ल0) की बीवियाँ एैतिकाफ़ करती रहीं। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 2026, Status : Sahih Download Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

10 Ramadan 02 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ नबी करीम (सल्ल0) रमज़ान में हुनैन की तरफ़ तशरीफ़ ले गए। मुसलमानों में कुछ हज़रात तो रोज़े से थे और कुछ ने रोज़ा नहीं रखा था लेकिन जब नबी करीम (सल्ल0) अपनी सवारी पर पूरी तरह बैठ गए तो आप ने बर्तन में दूध या पानी तलब फ़रमाया और उसे अपनी ऊँटनी या हथेली पर रखा (और फिर पी लिया)  फिर आपने लोगों को देखा तो जिन लोगों ने पहले से रोज़ा नहीं रखा था उन्होंने रोज़ादारों से कहा कि अब रोज़ा तोड़ लो। Reference: - Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 4277, Status: Sahih Download Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah

09 Ramadan 01 April 2023: समय सेहरी व इफ़्तार बराए शहर इटावा

  सच्ची बातें अनमोल बातें - आज की हदीस़ आशूरा के दिन क़ुरैश ज़मानाए-जाहिलियत में रोज़े रखते थे और नबी करीम (सल्ल0) भी उस दिन रोज़ा रखते थे। जब आप (सल्ल0) मदीना तशरीफ़ लाए तो यहाँ भी आप (सल्ल0) ने उस दिन रोज़ा रखा और सहाबा (रज़ि0) को भी उसके रखने का हुक्म दिया लेकिन जब रमज़ान के रोज़ों का हुक्म नाज़िल हुआ तो रमज़ान के रोज़े फ़र्ज़ हो गए और आशूरा के रोज़े की फ़र्ज़ियत बाक़ी नहीं रही। अब जिसका जी चाहे उस दिन का रोज़ा रखे और जिसका जी चाहे न रखे। Reference:- Book : Sahih Bukhari, Hadees No. # 4504, Status : Sahih Download Complete Calendar of Ramadan Sehr o Iftaar Time for Etawah