Top 40 Most Important Facts about Deen-e-Islam: दीन-ए-इस्लाम की सबसे पहली 40 ख़ास जानकारियां

 


(बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम)

1. सबसे पहले अल्लाह रब्बुल आलमीन ने क़लम को पैदा किया।

2. अल्लाह ने अपने नूर से मलाइका (फरिश्तों) को पैदा किया।

3. अल्लाह ने जिन्नों और शैतानों को आग से पैदा किया।

4. छैः रोज़ में ज़मीन और आसमानों को बनाया।

5. पहले अल्लाह रब्बुल आलमीन का अर्श पानी पर था।

6. दुनियां के सबसे पहले आदमी (मर्द) हज़रत आदम (अलैहिस्सलाम) थे।

7. दुनियां की सबसे पहली औरत (ख़ातून) हव्वा (अलैहस्सलाम) थीं।

8. दुनियां की सबसे पहली औलाद हाबील और क़ाबील।

9. सबसे पहले सज़दा फ़रिश्तों ने आदम (अलै0) को किया।

10. सबसे पहली क़ुर्बानी क़ाबील (अलै0) की क़बूल हुई।

11. ज़मीन के ऊपर सबसे पहला क़त्ल क़ाबील ने हाबील का किया।

12. सबसे पहली भूल (ग़लती) आदम (अलै0) और हव्वा ने जन्नत में की।

13. सबसे पहले नबी हज़रत आदम (अलै0) थे।

14. सबसे पहली माफी आदम और हव्वा (अलै0) ने मांगी।

15. क़ुरआन की सबसे पहली आयत ‘‘इक़रा बि-इस्मी रब्बिकल लज़ी ख़लक’’ है।

16. सबसे पहली इबादतगाह ख़ाना-ए-काबा है।

17. सबसे पहले जन्नत में हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम जाएंगे।

18. इस्लाम की सबसे पहली जंग ‘‘जंगेबदर’’ है।

19. सबसे पहली अज़ान हज़रत बिलाल (रज़ियल्लाहु अन्हु) ने दी।

20. आखि़रत में तौहीद के बाद सबसे पहले नमाज़ का हिसाब होगा।

21. जन्नत में सबसे पहले अल्लाह का दीदार रोज़ेदार करेंगे।

22. सबसे पहले ज़मज़म का पानी हज़रत इस्माईल (अलै0) ने पिया।

23. सबसे पहले ख़त्ने हज़रत इब्राहीम (अलै0) ने अपने किये।

24. सबसे पहली शहीद ख़ातून सुमइया (रज़ियल्लाहु अन्हा) थीं।

25. सबसे पहले कद्दू हज़रत यूनुस (अलै0) ने खाया।

26. सबसे पहले जन्नतियों को मछली का खाना दिया जाएगा।

27. क़ब्र का सबसे पहला सवाल होगा ‘‘मन रब्बुका? (तेरा रब कौन है?)’’

28. सबसे पहले जहन्नमियों को खाने में ज़क़्क़ूम (कांटेदार दरख़्त) दिया जाएगा।

29. सबसे पहले जहन्नमियों को पीने में खोलता हुआ पानी दिया जाएगा।

30. हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पहली बीवी ख़दीजा (रज़ि0 अन्हा) थीं।

31. हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पहली औलाद ज़ैनब (रज़ि0 अन्हा) थीं।

32. सबसे पहली दुआ आदम (अलै0) और हव्वा की क़बूल हुई।

33. औरतों में सबसे पहले इस्लाम ख़दीजा (रज़ि0 अन्हा) ने क़बूल किया।

34. मर्दों में सबसे पहले इस्लाम अबूबकर (रज़ि0) ने क़बूल किया।

35. बच्चों में सबसे पहले अली (रज़ि0) ने इस्लाम क़बूल किया।

36. ग़ुलामों में सबसे पहले ज़ैद बिन हारिस़ (रज़ि0) ने इस्लाम क़बूल किया।

37. क़ुरआन की पहली सूरत सूरहः फातिहा है।

38. दुनियां का सबसे पहला शहर मक्का है।

39. लोग सबसे पहले पुल सिरात से गुज़रेंगे।

40. सबसे पहली लाइब्रेरी - दर्सगाह असहाब-ए-सुफ्फा का चबूतरा है।


मिनजानिब- अब्दुल मतीन पुत्र नूर मु0 रंगरेज़ 254 बराही टोला इटावा।

तस्दीक़- फ़ज़ीलतुश शैख़ जनाब मौलाना अब्दुर्रहमान सलफी बलरामपुरी, इमाम व ख़तीब मस्जिद मुहल्ला भूरा, इटावा।

Post Navi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ